RECIPES

Bad eating habbits : पेट में जाते ही यूरिक एसिड बनकर भयंकर तांडव मचाते हैं ये फल

आज कल बहुत से लोग जोड़ों के दर्द, गाउट या किडनी की पथरी से पीड़ित रहते हैं। उम्र बढ़ना, खराब खान-पान और सुस्त जीवनशैली जैसे कारक तो इनकी वजह है ही लेकिन खून में यूरिक एसिड लेवल बढ़ना भी एक बड़ा कारण है। यूरिक एसिड खून में पाया जाने वाला एक गंदा पदार्थ है। शरीर यूरिक एसिड तब बनाता है, जब यह प्यूरीन को तोड़ता है। प्यूरीन आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं।

अधिकांश यूरिक एसिड खून में घुल जाता है या किडनियों के होकर पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन जब शरीर में बहुत अधिक यूरिक एसिड होता है, तो क्रिस्टल यानी पथरी के रूप में जोड़ों और ऊतकों में जमा हो सकता है। इससे आपको गाउट, किडनी की पथरी, दिल के रोग, पेशाब से जुड़े रोग, किडनी से जुड़े अन्य रोग होने का जोखिम बढ़ सकता है।

आपको जानकार हैरानी होगी कि सिर्फ प्यूरीन ही नहीं बल्कि फ्रुक्टोज भी यूरिक एसिड बढ़ाने का काम करता है। फ्रुक्टोज रोजाना खाई जाने वाली कई चीजों में पाया जाता है। हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें इसकी मात्रा ज्यादा होती है और उनके अधिक सेवन से आपका यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है।

फ्रुक्टोज भी बढ़ाता है यूरिक एसिड

​सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, फ्रुक्टोज से भरपूर खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने से यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है। यह एक प्रकार की चीनी होती है जो कई फल, सब्जियों और पेय पदार्थों में नैचुरल रूप से पाया जाता है। NCBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रुक्टोज को यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ा गया है।​

किशमिश

27 किशमिश रेसिपी, Raisins recipes in Hindi | Tarladalal.com
किशमिश या सूखे अंगूर फाइबर का सबसे बढ़िया स्रोत हैं और लेकिन सिर्फ एक औंस किशमिश में 9.9 ग्राम फ्रुक्टोज भी होता है। अगर आप गाउट से पीड़ित हैं सोच-समझकर ही इसका सेवन करें।

कटहल

अल्सर, शुगर समेत कई बीमारियों में दवा की तरह काम करता है सुपरफूड कटहल - health news superfood jackfruit reduces blood sugar and ulcer lak – News18 हिंदी
कटहल को फल और सब्जी दोनों तरह से खाया जाता है। वास्तव में कुछ लोग इसे मांस से भी ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बताते हैं। myfooddata की एक रिपोर्ट के अनुसार, 1 कप कटे हुए कटहल में 15.2 ग्राम फ्रुक्टोज होता है।

अंगूर

अंगूर के फायदे उठायें और ह्रदय रोग से बचें – Grapes For Heart | हिन्दी मेन - Hindi.Men
अंगूर एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन सी और फाइबर की मात्रा सबसे ज्यादा होती है लेकिन यह फ्रुक्टोज का भी बड़ा स्रोत है। लाल हो या हरा, अंगूर में प्रति कप 12.3 ग्राम फ्रुक्टोज होता है। अंगूर एंटीऑक्सिडेंट रेसवेराट्रॉल और क्वेरसेटिन से भरपूर होते हैं।

सेब

Apple Benefits in Hindi- सेब खाने के फायदे व नुकसान | Apple Juice | 1mg
एक दिन में एक सेब खाने से आपको 12.5 ग्राम फ्रुक्टोज मिलता है। इसमें कोई शक नहीं है कि सेब में फाइबर, पॉलीफेनोल्स और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं लेकिन अगर अप गाउट या यूरिक एसिड से पीड़ित हैं, तो आपकी हालत और ज्यादा बिगड़ सकती है।

नाशपाती

Nashpati ke Fayde - नाशपाती फल के गुण | Benefits of Nashpati in Hindi
नाशपाती एक ऐसा फल है जिसमें रोजाना की जरूरत का 5 ग्राम यानी 20 प्रतिशत फाइबर पाया जाता है। अगर अप यूरिक एसिड से परेशान हैं, तो नाशपाती खाने से बचें क्योंकि एक नाशपाती में 11.4 ग्राम फ्रुक्टोज पाया जाता है।

ब्लूबेरी

Blueberry परिभाषा और अर्थ | कोलिन्स अंग्रेज़ी शब्दकोश
ब्लूबेरी फाइबर और विटामिन सी का एक बढ़िया स्रोत है। लेकिन इसमें फ्रुक्टोज भी भारी मात्रा में पाया जाता है। एक कप ब्लूबेरी में 7.4 ग्राम फ्रुक्टोज पाया जाता है जोकि यूरिक एसिड वालों के लिए खतरनाक है।

केला

benefit of banana health improve with banana kela ke fayde banana eat in breakfast brmp | Benefit of banana health: रोज 1 केला सेहत के लिए कर सकता है कमाल, बस जान
बेशक केला पोटेशियम, विटामिन सी और फाइबर का भी अच्छा स्रोत है लेकिन इसमें फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है। एक केले में लगभग 5.7 ग्राम फ्रुक्टोज होता है जोकि गाउट वाले मरीजों के लिए नुकसानदायक है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Back to top button