entertainment

अपनी माँ को वीडियो कॉल पर देखकर नहीं रुके Elvish के आँसू, फुट-फुटकर रोते हुए आये नज़र, ये देखकर फैंस ने मचा दिया twitter पे तहलका

Salman Khan trolled for scolding Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के हालिया एपिसोड में सलमान खान ने एल्विश यादव पर जमकर निशाना साधा। अब लोग इस वजह से सलमान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जब से एल्विश यादव की शो में एंट्री हुई है तब से ही बिग बॉस ओटीटी 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। एल्विश यादव ने इस शो में चार चांद लगा दिए हैं। उनके गेम प्ले की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में सलमान खान ने सभी घरवालों की जमकर क्लास लगाई है। इस दौरान बॉलीवुड के भाईजान ने एल्विश यादव को भी ट्रोल किया। लेकिन अब ट्विटर पर लोग सलमान खान को खरीखोटी सुना रह हैं।

सलमान खान पर भड़के एल्विश यादव के फैंस

29 जुलाई यानी शनिवार को हुए वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान ने एल्विश यादव को एक वीडियो दिखाया था। इस क्लिप में एल्विश यादव, मनीषा रानी और अभिषेक मलहान के साथ बेबिका धुर्व्रे के बात कर रहे थे। इस दौरान एल्विश यादव ने बेबिका के बारे में कुछ गलत कहा था। इसी पर सलमान खान गुस्से हो गए बाद में सलमान ने एल्विश यादव को अच्छे से समझाया। इसके अलावा सलमान ने एल्विश के फैंस पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा, ‘तुम अपने फैंस की फौज पर इतना घमंड क्यों करते हैं, क्या तुम उन्हें फॉलो करने के लिए पैसे देते हैं? जिसके बाद एल्विश ने जवाब दिया कि उनके फैंस उन्हें कुछ पैसे नहीं देते।’ एल्विश के फैंस को सलमान खान का अंदाज पसंद नहीं आया। ट्विटर पर लोग सलमान खान को जमकर ट्रोल कर लगे। आज सुबह से ही एल्विश यादव ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर होंगी आशिका भाटिया

बताते चलें कि बाद में सलमान खान के एल्विश यादव को एक तोहफा दिया। भाईजान ने उनकी मां से उनकी बात भी करवाई। मां को वीडियो कॉल पर देखते ही एल्विश टूट गए और फूट-फूटकर रोने लगे। मालूम हो कि इसके बाद एल्विश यादव ने बेबिका धुर्व्रे से माफी मांग ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वाइल्ड कार्ड आशिका भाटिया अब बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर होने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस शो से आशिका का पत्ता कट गया है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button