bollywood

अनुपम खेर ने अपने स्वर्गवासी दोस्त Satish Kaushik का मनाया जन्मदिन, अपने स्वर्गवासी दोस्त की बेटी वंशिका को नहीं होने दी बाप की कमी महसूस

Anupam Kher Share Post on Vanshika Kaushik Birthday: अनुपम खेर ने अपने दोस्त सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Anupam Kher Share Post on Vanshika Kaushik Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। अनुपम खेर इन दिनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय दोस्त सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की बेटी वंशिका कौशिक संग बिताते हैं। अभी अनुपम खेर वंशिका कौशिक संग लंच करते हुए दिखाई देते हैं। तो कभी वंशिका कौशिक संग लाइफ को लेकर बात करते नजर आते हैं। वंशिका कौशिक और अनुपम खेर के वीडियो को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इसी बीच अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर की हैं। अनुपम खेर की ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा गई।

OIF 25 OIP 2023 07 15T234209.713

अनुपम खेर ने वंशिका के जन्मदिन पर शेयर की पोस्ट

जब से सतीश कौशिक इस दुनिया को छोड़कर गए है तब से उनके दोस्त अनुपम खेर अलग-अलद तरीकों से अपने दोस्त को याद करते नजर आते हैं। याद करने के साथ-साथ अनुपम खेर सतीश कौशिक के परिवार के साथ समय भी बिताते नजर आते हैं। अनुपम खेर अक्सर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक संग वीडियो भी शेयर करते हैं। इसी बीच वंशिका कौशिक के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने वंशिका कौशिक के साथ-साथ अपने दोस्त सतीश कौशिक की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सतीश कौशिक अपनी बेटी वंशिका कौशिक के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ अनुपम खेर ने वंशिका कौशिक को एक प्यारे से कैप्शन के साथ जन्मदिन की बधाई दी हैं। अनुपम खेर का ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए अब बिना देर किए देखते है अनुपम खेर का ये पोस्ट।

Related Articles

लोगों ने पोस्ट पर किया ये कमेंट

वंशिका कौशिक के बर्थडे पर अनुपम खेर द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई एक्टर की तारीफ करता हुआ दिखाई दिया। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘खूब आशीर्वाद प्यारी बच्ची को’। तो वहीं एक यूजर ने अनुपम खेर की तारीफ करते हुए लिखा, ‘हमारे मन में आपके लिए इज्जत और बढ़ गई’। इसके अलावा कई यूजर्स वंशिका कौशिक को बर्थडे विश करते नजर आए।

Related Articles

Back to top button