news

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इतने हजार की बढ़ोतरी, सरकार ने किया चौंकाने वाला ऐलान!

नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है, जिसकी चर्चा अभी से चल रही है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में एक बार फिर तगड़ी बढ़ोतरी कर सकती है, जिसे ग्रीष्म ऋतु के गिफ्ट के तौर पर भी देखा जा रहा है।

अगर कर्मचारियों का डीए बढ़ाया जाता है तो करीब एक करोड़ परिवारों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा, क्योंकि सैलरी बढ़ना बिल्कुल तय मानी जा रही है। इसके साथ ही सरकार फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। सरकार ने अभी डीए बढ़ाने की तारीख का आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन 30 अप्रैल तक का बड़ा दावा किया जा रहा है। अब जल्द ही सरकार इस पर मुहर लगा सकती है।

डीए में होगी इतनी वृद्धि

केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है, जिसके बाद बेसिक सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। इसके बाद डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा, जो वर्तमान में 42 प्रतिशत है। डीए की बढ़ी हुई दरें जुलाई 2023 से लागू होना संभव मानी जा रही हैं।

इससे पहले मार्च में डीए 4 प्रतिशत बढ़ाया गया, जो 38 से सीधा 42 फीसदी हो गया था। इसकी दरें जनवरी 2023 से लागू की गई। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, सालाना डीए में दो बार बढ़ोतरी होती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि अब 4 प्रतिशत डीए बढ़ता है तो फिर सैलरी में कितना फायदा होगा, जिसे जानने के लिए आपको नीचे कैलकुलेशन को समझना होगा।

बढ़ जाएगी इतनी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बेसिक सैलरी के तौर पर 30 हजार रुपये मिल रहे तो इसमें अब 4 फीसदी का डीए और जोड़ दिया जाएगा। इस हिसाब से 1,200 रुपये प्रति महीना सैलरी में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। प्रति साब के हिसाब लगाएं तो 14.400 रुपये सैलरी के दौर पर बढ़ जाएंगे। बढ़ी हुई राशि महंगाई में किसी बूस्टर डोज से कम नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button